बिंदकी: जोगापुर गांव में घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के जोगापुर गांव में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को रूप राज के घर में ताला तोड़कर चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे गृह स्वामी की पत्नी मंजू देवी की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू किया। हड़कंप मचा रहा।