हाटगम्हरिया प्रखंड के बड़ा अमडीहा गांव स्थित तुरीबासा टोला में रेल लाइन किनारे खेल रहे दो मासूम बच्चे मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेल लाइन के पास पहुंच गए थे, तभी तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।