पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक को किया निरुद्ध
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।