खुसरूपुर: खुसरूपुर नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
खुसरूपुर नगर पंचायत सभागार में भारत जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण शुरु किया गया है। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि जनगणना प्रशिक्षण में 38 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक शामिल हैं। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय है। सभी प्रगणको से ससमय ईमानदारी और निष्ठा से कार्य पूरा करने की हिदायत दिया है।