संडीला: कासिमपुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन, एक का चल रहा इलाज
Sandila, Hardoi | May 14, 2026 हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बागरमऊ रोड पर सरेहरी चौराहे के पास हुई दुर्घटना में घायल तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।बता दें कि बुधवार दोपहर कासिमपुर क्षेत्र में बागरमऊ रोड पर सरेहरी चौराहे के पास दो बाइकें आपस में टकरा गयी और बाइक सवार सड़क पर गिर गए तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।