ब्रह्मपुर: अगले ही वर्ष होने वाली थी शादी, गोकुल जलाशय बना काल: नहाने गए युवक की डूबकर मौत, यूडी प्राथमिकी हुई दर्ज
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत स्थित गोकुल जलाशय के नन्दपुर-सेमरा घाट पर मंगलवार की सुबह 11 बजे नहाने के दौरान डूबे युवक की मौत के बाद बुधवार को इस मामले में पुलिस में यूडी केस दर्ज कर लिया है। अंचल कार्यालय ने मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।