बरौली: होली पर्व के मौके पर बरौली बाजार में अलर्ट पर रहेगी पुलिस, शराब पीकर हंगामा करने पर होगी जेल
बरौली थाने की पुलिस होली पर को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। शुक्रवार को बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने बताया कि होली पर्व के मौके पर पूरी तरह से पुलिस अलर्ट रहेगी। शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए डायल 112 की गाड़ी भी तैनात रहेगी।