बरौली: प्यारेपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में युवक जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।