बरौली: देवापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित सात लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में महिला सहित सात लोग जख्मी हो गए। वहीं मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।