बरौली: कहला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 100 लीटर कच्ची शराब किया बरामद, मौके पर किया गया नष्ट, शराब तस्कर फरार।
बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर खेत में छुपाकर रखा गया 100 लीटर शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं जब्त किए गए कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वही पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया।