बरौली: बरौली बाजार में होली मिलन समारोह कार्यक्रम के मौके पर अश्लील गीतों पर नर्तकियों ने लगाया ठुमका, वीडियो वायरल
बरौली प्रखंड के बरौली बाजार में होली मिलन समारोह के दौरान एक समाजसेवी संगठन के तरफ से अश्लील गीत पर नर्तकी का डांस कराया गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं प्रशासन से बिना परमिशन लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान हुए इस कार्यक्रम की जांच पुलिस कर रही है।