जगदलपुर: भाजपा की बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करने की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है। भाजपा जिला कार्यालय में आज शुक्रवार को बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें एक-एक बूथ को सशक्त बनाने, बूथ कमेटी और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी और ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बस्तर विधानसभा क्षे