भैंसदेही: भैंसदेही नगर परिषद के वार्ड 2 में नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, लाखों की लागत में अनियमितता
नगर परिषद भैंसदेही के वार्ड क्रमांक 2 में एमपी आरडीसी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लाखों रुपए की लागत से बन रही नाली में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नाली की मजब