बहोरीबंद: बहोरीबंद में जित्तू खरे की प्रस्तुति देखने उमड़ा जनसैलाब, घंटों जाम रहा मार्ग!
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील मुख्यालय स्थित अंशिका गार्डन में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार जित्तू खरे एवं उनकी पार्टी की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेली राई और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।