गाज़ियाबाद: लिंकरोड थाना पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटर साइकिल
थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान 25 वर्षीय जोनी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को महाराजपुर टी पाईंट के पास चौकी हल्का महाराजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की फर्जी नंबरप्लेट लगी 1 मोटर साइकिल, लॉक तोड़ने वाली 1 चाबी बरामद की गई है।