ब्यौहारी: पपरेडी में दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और वाहनों को सड़क से हटवाया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।