गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों से मिलाया
गुना कैंट थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 8 अप्रैल को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 5 अप्रैल 2026 को 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के लापता होने की 6 अप्रैल को परिजनों ने रिपोर्ट की। खोजबीन के दौरान 6 और 7 अप्रैल 2026 की रात लड़की को दस्तयाब किया। कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया, जहां से परिजनों को सौंप दिया है।