पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Purnea East, Purnia | May 30, 2026
पूर्णिया शहर के थाना चौक स्थित धरना स्थल पर पूर्णिया यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं के द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन किया गया है । छात्र नेता पियूष पूजारा की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने धरना दिया.वही छात्र नेता पीयूष पुजारा ने शनिवार को शाम के लगभग 4 बजे कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अब शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि छात्रों के शोषण का केंद्र बनता जा रहा है।