बलरामपुर: जीसस एण्ड मैरी स्कूल में नए सत्र के छात्रों का अलंकरण समारोह आयोजित, हेड बॉय-गर्ल्स के कैप्टन सहित मॉनिटर्स ने लिया शपथ
जीसस एण्ड मैरी स्कूल एण्ड कालेज, बलरामपुर में सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों के सुचितापूर्ण निर्वहन के लिए शपथ दिलायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य क्रेग बटरफील्ड द्वारा विद्यालय के नव चयनित हेड बॉय, गर्ल्स को शपथ दिलाई गई।