कालपी: कालपी में छोटी भेड़ी खंड संख्या 2 पर बेतवा नदी का सीना चीरकर किया जा रहा अवैध मौरंग खनन, उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियाँ
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र में छोटी भेड़ी खंड संख्या 2 पर बेतवा नदी का सीना चीरकर मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है, वही खनन माफिया बेतवा नदी में भारी भरकम हैवीवेट पोकलैंड और लिफ्टर मशीन उतारकर नदी की जलधारा को मोड़कर मौरंग का अवैध खनन कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही है, जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है।