हरदोई: हरदोई के यात्रियों को बड़ी उम्मीद, सांसद ने रेल मंत्री से वार्ता का दिया भरोसा
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026 हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर एक बार फिर मांग उठाई गई है। डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने सदर सांसद जयप्रकाश रावत से उनके आवास पर मुलाकात कर जिले के यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों, विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस, के हरदोई स्टेशन पर ठहराव की बात कही।