अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया
अथमलगोला पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।