गाण्डेय: गिरिडीह: पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गांडेय के अवैध आरा मिल में छापेमारी
Gandey, Giridih | Apr 8, 2026
गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर बुधवार की सुबह 10 बजे के आसपास प्रभारी वनपाल रोहित कुमार पंडित की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में छापेमारी की। वन विभाग की टीम ने यहां जेसीबी के जरिए आरा मशीन को उखाड़ते हुए हजारों रूपये की लकडी जब्त की।।