भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में गौमाता के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सूचना केंद्र पर विहिप ने किया विशाल आक्रोश प्रदर्शन
शहर में गौमाता के साथ हुए अमानवीय और जघन्य अपराध को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और समग्र हिंदू समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। इस घृणित कृत्य के विरोध में शाम 5 बजे से 7 बजे तक सूचना केंद्र पर विहिप द्वारा एक विशाल 'आक्रोश प्रदर्शन' किया गया, जिसमें आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और नहीं करने पर प्रशासन को खुली और सख्त चेतावनी दी गई है।