सकलडीहा: अंबेडकर बस्ती के पास पुलिस भर्ती अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर
सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर अंबेडकर बस्ती के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में पुलिस भर्ती अभ्यर्थी रोहित राजभर (18) की मौत हो गई। वह दौड़ लगा रहा था तभी अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। चालक फरार हो गया। घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी है।