महोबा: खोया मंडी इलाके में किरन पुरवार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एसपी समेत तीन अफसरों को तलब किया, सीसीटीवी फुटेज न देने पर
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 चर्चित किरन पुरवार हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महोबा पुलिस पर सख्त रुख अपनाया है। आरोपी नौकरानी आशा रैकवार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता राजवीर चौरसिया ने अवैध हिरासत और प्रताड़ना का आरोप लगाया। कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताते हुए एसपी, शहर कोतवाल और महिला थाना प्रभारी को 25 मई को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।