शाहजहांपुर: गरीबी और बेबसी से जूझ रहे 15 वर्षीय राहुल की सफल प्लास्टिक सर्जरी, डॉ. के.पी. गुप्ता ने लौटाई नई उम्मीद
शाहजहाँपुर। गढ़िया रंगीन निवासी 15 वर्षीय राहुल के लिए बीते तीन महीने बेहद कठिन रहे। दीवार गिरने से उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था। समय पर इलाज न मिलने से संक्रमण इतना बढ़ गया कि पैर काटने की आशंका तक जताई जाने लगी। राहुल के माता-पिता नहीं हैं और परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। परिजनों ने अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार से मदद की गुहार लगाई।