केपीएस वेयरहाउस में धान खरीदी को लेकर वेयरहाउस संचालक और किसानों के बीच धान तुलाई के नाम पर अवैध वसूली को लेकर विवाद सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने केपीएस वेयरहाउस से धान खरीदी तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।इससे अन्य खरीदी केंद्रों को भी सख्त संदेश दिया गया है