हजारीबाग में सरकारी जमीन की अवैध खरीद–बिक्री से जुड़े बहुचर्चित वन भूमि घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। शनिवार को एसीबी ने 9 लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। डिटेन किए गए लोगों में हाजी कलन, जय प्रकाश यादव, प्रेम साव, इंद्र साव, शशि शेखर, संजय, सत्यनारायण साव और छत्रु प्रजापति शामिल हैं।