ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर मौजा में भीषण अग्निकांड, लाखों की मशीनें और फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग
ब्रह्मपुर मौजा में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे खेतों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैल गई और किसानों द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बावजूद आग की लपटें पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की चेन तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर और हार्वेस्टर भी इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गए।