नवाबगंज: बाराबंकी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना समेत कई मांगें उठाई हैं।भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की खामियों पर चिंता जताई।