गुना नगर: बजरंगगढ़: सूदखोरी से आत्महत्या मामले में 6वां मुख्य आरोपी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार
गुना के बरखेड़ा गिर्द गांव में कर्ज से परेशान युवक सतीश धाकड़ की आत्महत्या मामले में पुलिस ने 2 हजार के इनामी आरोपी सौरभ गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। सतीश ने मरने से पहले वीडियो में सूदखोरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इस मामले में पहले ही 5 आरोपी जेल जा चुके हैं, अब छठे आरोपी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।