भभुआ: भभुआ समाहरणालय सभाकक्ष में दशहरा पर्व को लेकर डीएम ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Oct 9, 2024 आज बुधवार को भभुआ समाहरणालय सभाकक्ष में 3 बजे प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ दशहरा पर्व को लेकर डीएम सावन कुमार ने बैठक किया है। बताया गया की जिले के 276 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पूरे जिले को 6 भागों में बाटकर गस्ती मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।