इटारसी: श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित सांसद विधायक मौजूद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे विधायक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।