#सफेद_कोट_में_हरियाली_की_मुहिम_इलाज_के_साथ_हरियाली_का_संकल्प
https://youtube.com/shorts/qNZKxzLApsw
जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
बिसाऊ। (अशोक सोनी) पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बिसाऊ स्थित राजकीय जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सक डॉ. नितेश गर्वा के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. नितेश गर्वा ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
डॉ. अंकित धायल, डॉ. अभिषेक, डॉ. राजेश, डॉ. निधि, सविता कालेर, हदयवीर सिंह, जयपाल धायल, सुनिता, सरोज, संदीप कुमार, पूनम, प्रवीण, कौशल्या, मौसम, अमिता, संतोष, कर्ण, चालक दान, तपेश, आबिद, किशोर, मनोज, विष्णु, राजेन्द्र, राजेश, सद्दाम सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने पौधा रोपण कर अपनी सहभागिता निभाई ।
#बिसाऊ #जटियाअस्पताल #राजकीयजटियासामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र #पौधरोपण #वृक्षारोपण #हरियालीराजस्थान #पर्यावरणसंरक्षण #SaveEnvironment #GreenRajasthan #PlantationDrive #GoGreen #EkPedMaaKeNaam #एकपेड़माँकेनाम #OxygenJanAndolan #DoctorForNature #HealthcareWithNature #BissauNews #JhunjhunuNews #ShekhawatiNews
#ShekhawatiExpress #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #GreenFuture #NatureFirst #ClimateAction #TreePlantation #EnvironmentAwareness #HealthyEnvironment #NewsUpdate
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 6, 2026