सावन के पहले सोमवार से पहले एक्शन में मऊ पुलिस, एसपी कमलेश बहादुर ने कोपागंज में किया रूट मार्च
मऊ। सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार शाम पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने क्षेत्राधिकारी घोसी, थाना प्रभारी कोपागंज तथा भारी पुलिस बल के साथ कोपागंज कस्बे में रूट मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 3, 2026