गुना नगर: जिला अस्पताल में पत्नी को देखने आए पति की बाइक चोरी, पार्किंग शुल्क की रसीद भी नहीं दी गई
गुना जिला अस्पताल में पार्किंग के रुपए लेने के बाद भी बाइक चोरी हो गई। शिवपुरी जिले के बरई गांव से आए विनोद कुशवाहा ने 7 अप्रैल को कहा, पत्नी की डिलीवरी हुई है 6 अप्रैल को जच्चा खाने में पत्नी को देखने आया। पार्किंग वाले ने रुपए लिए रसीद नहीं दी। पत्नी से मिलकर आया तो बाइक चोरी हो गई। कोतवाली में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है, बाइक ढूंढने की मांग की है।