लालबर्रा: लालबर्रा की सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, राहगीर परेशान
बालाघाट सिवनी मुख्य सड़क पर इन दिनों आवारा पशुओं (मवेशियों) का डेरा जमने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लालबर्रा तहसील मुख्यालय के प्रमुख चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों के बीचों-बीच खड़े ये मवेशी न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि गंभीर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते अब यह समस्या आम जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी