दमोह: जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉकड्रिल, SDERF टीम ने स्टाफ को आग से बचने के टिप्स दिए
Damoh, Damoh | May 9, 2026 दमोह जिला चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को अग्नि आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड बॉय, गार्ड, सफाई कर्मियों, नर्सिंग ऑफिसर्स और चिकित्सकों को आग बुझाने के उपकरणों के संचालन, रेस्क्यू और बचाव के तरीके बताए गए। अस्पताल परिसर में फायर ब्रिगेड की निर्बाध आवाजाही का अभ्यास भी कराया गया।