हरदोई: सुरसा पुलिस ने अभियुक्त शिवरतन उर्फ रवि को 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2024 सुरसा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त शिवरतन उर्फ रवि निवासी इकसैया थाना माधौगंज को 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सुरसा पर केस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त काफी शातिर अपराधी है और जिले के विभिन्न थानों पर उसके खिलाफ 8 केस दर्ज हैं।