गोला: बड़हलगंज के पटना घाट में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से छेड़छाड़ व चोरी की घटना का मामला आया सामने
Gola, Gorakhpur | May 30, 2024 गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटना घाट पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से छेड़छाड़ करके दो व्यक्तियों द्वारा पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पटनाघाट के शाखा प्रबंधक अमित कुमार दुबे ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करके पैसा निकाल लिया है।