गोला: पाण्डेयपार उर्फ डड़वा गांव में हाईस्कूल का रिजल्ट निकलने के बाद हुई हत्या के मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | May 29, 2024 गोला थाना क्षेत्र के डडवा गांव निवासी तारकेश्वर यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बीते 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर तारकेश्वर और उनके सगे भाइयों में भीषण मारपीट हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी तारकेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।