अशोक नगर: रॉयल पार्क कॉलोनी में तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी दी श्रद्धांजलि
अशोकनगर। शहर की रॉयल पार्क कॉलोनी में स्वर्गीय नारायण प्रसाद ओझा की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व विधायक जज्जी ने स्वर्गीय नारायण प्रसाद ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।