फिरोज़ाबाद: गुरु ढाबा के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार थ्री व्हीलर असंतुलित होकर पलटा, हादसे में 3 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के गुरु ढाबा के पास हाइवे पर टूंडला की तरफ आ रहा थ्री व्हीलर टेम्पो असंतुलित होकर पलट जाने से हादसा हुआ है। हादसे मे टेम्पो सवार तीन लोग घायल हुए है। जिसमे कमरुदीन नामक युवक की गंभीर रूप से घायल हुआ है। वही मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया है।