जमुई: मलयपुर में घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 बरहट प्रखंड के मलयपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद नाराज एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान मलयपुर निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है।