शिकोहाबाद: सावधान! गैस KYC के नाम पर अवैध वसूली की तो खैर नहीं, SP ग्रामीण ने दी सख्त चेतावनी, शिकोहाबाद थाने पर हुई बैठक
शनिवार को शिकोहाबाद थाने में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने नगर के सभी गैस एजेंसी मालिकों के साथ बैठक कर कड़ी हिदायत दी।उपभोक्ताओं को परेशान करने या निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर सीधी कार्रवाई होगी।एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।