शिवपुरी नगर: 'बेटी बचाओ' के दावों के बीच न्याय के लिए भटकती बेटी, बच्चों संग SP दफ्तर पहुंची वनकर्मी की पत्नी
पीड़िता एकता खत्री ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। एकता का मायका मुरैना में है, जबकि वर्तमान में वह शिवपुरी की निवासी है। एकता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल वाले—सास, ससुर और पति—उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में उसे एक बहू नहीं बल्कि नौकरानी की तरह रखा।