Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
yyadavprashant9210
7
3
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस सभी जगह मजबूत हो रहा है, केरल में बहुमत हासिल किया
Ambikapur, Surguja
| May 10, 2026
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 10 मई 2026 दिन रविवार को सुबह 11:30 में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस वोटिंग से लग रहा है कि कांग्रेस अब मजबूत हो रहा है।
#politics
#national
MORE NEWS
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मध्य जोन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर कोतवाली, गंज और तेलीबांधा समेत 7 थाना क्षेत्रों के 81 होटलों, 7 लॉज और 1 धर्मशाला में ठहरे लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ठहरने वाले यात्रियों की आईडी, एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की। इस व्यापक चेकिंग के दौरान कमियां पाए जाने पर 9 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 17 संदिग्ध व्यक्तियों का गहराई से सत्यापन किया गया। साथ ही, पुलिस ने 68 होटल संचालकों को "समाधान" ऐप के जरिए अनिवार्य रूप से पुलिस को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे। #RaipurPolice #ChhattisgarhPolice #RaipurNews #LawAndOrder #CrimeControl #Raipur #Chhattisgarh #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 28, 2026
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि भगत लैलूंगा के शासकीय स्कूल गुफा कहानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर खराब गुणवत्ता की साइकिलें बांटे जाने का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर लैलूंगा थाने पहुंचाया। रवि भगत का आरोप है कि छात्रों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही हैं। वहीं कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के शासकीय स्कूल गुफा कहानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण का विरोध शुरू कर दिया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता की साइकिलें दी जा रही हैं। विरोध बढ़ने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि साइकिल वितरण में शामिल थे। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। #Raigarh #BreakingNews #RaviBhagat #BJPYM #CycleDistribution #Lailunga #Chhattisgarh #SchoolNews #PoliticalNews #CGNews #RaigarhNews #CycleControversy #LatestNews #Breaking #ViralNews
Ambikapur, Surguja | Jul 28, 2026
दतिया उपचुनाव में प्रचार करने के बाद मध्यप्रदेश के CM डॉक्टर मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला.. रोड शो से थके हारे सीएम रेस्ट हाउस ना जाकर सीधे चौपाटी पहुंच गए.. जहां पहुंच कर सीएम ने चाय के साथ समोसे का स्वाद लिया और समोसे की तारीफ करते हुए.. अपने कार्यकर्ताओं को भी समोसा बांटा.. इस दौरान वो कार्यकर्ताओं से हंसी मजाक करते भी नजर आए. और चाय पीने के बाद दुकानदार को सीएम ने 500 रूपये भी दिए। और दुकानदार से बातचीत भी की... सीएम का ये अंदाज मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया.. #DrMohanYadav #CMMohanYadav #Datia #MadhyaPradesh #TeaBreak #Samosa #RoadShow #ViralVideo #PoliticalNews #GroundConnect #MPNews #BreakingNews #HindiNews #Trending #SocialMediaViral #चाय_समोसा #दतिया #मोहनयादव #मध्यप्रदेश #वायरल_वीडियो
Ambikapur, Surguja | Jul 28, 2026
छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के उदयपुर-चकेरी मार्ग के हथफोड़ नाला पर 2023 में बना पुल पहली ही तेज बारिश में बह गया। सिर्फ तीन साल में पुल ध्वस्त होने से बेलढाब, जुनपारा और आमाडुगू समेत दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण अब स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की मांग की है। साथ ही, घटिया निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। #Surguja #Ambikapur #Chhattisgarh #PoolHadsa #BridgeCollapse #Corruption #PublicIssues #CGNews #SurgujaNews #FatafatNews #SarkariBhrashtachar
Ambikapur, Surguja | Jul 28, 2026
छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर शहर के रिंग रोड में धड़ल्ले से चल रहे रामू चिकन सेंटर पर प्रशासन का चाबुक चला है। बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही इस दुकान में चारों तरफ गंदगी का आलम था, जिससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के उड़नदस्ता दल और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब रामू चिकन सेंटर विवादों में आया हो; इससे पहले भी नापतौल में गड़बड़ी और हेराफेरी के मामलों में यह दुकान पकड़ी जा चुकी है। बार-बार की जा रही लापरवाही और नियमों की धज्जियां उड़ाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है। #AmbikapurNews #Surguja #ActionOnRamuChicken #FoodSafetyRaid #SurgujaNews #BreakingNewsChhattisgarh #CMHelplineAction #AmbikapurCorporation #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 28, 2026
3