कुचाई: विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने रोलाहातु पंचायत के अतरा, हुडांगदा, तिलूडीह, बादुंगूटु, नावाटोला, श्रीजंग और तारोवडीह सहित विभिन्न गांव-टोला का भ्रमण किया। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सु