जयसिंहनगर: महुआ टोला में लकड़ी बेचने को लेकर विवाद, जांच टीम का वीडियो वायरल
अमझोर वन परिक्षेत्र के महुआ टोला बीट में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों पर लकड़ी चट्टा मूल्य से अधिक बेचने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर वन विभाग की जांच टीम गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।